महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी:- 104

 1. क्लोरोफॉर्म का रासायनिक सूत्र:- CHCl3 (ट्राईक्लोरो मिथेन)  इसका उपयोग चिकित्सा में निश्चेतक के रूप में किया जाता था।

2. रूस की राजधानी:- मास्को 

(रूस:- क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश। 

दुनिया की सबसे गहरी झील:- बैकाल झील, साइबेरिया - रूस में।

दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन:- ट्रांस साइबेरियन रेल मार्ग , दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे लाइन ट्रांस-साइबेरियन रेलवे (Trans-Siberian Railway) है, जो रूस में मॉस्को से व्लादिवोस्तोक तक जाती है। इसकी कुल लंबाई 9,289 किलोमीटर है। 

3. विश्व श्रमिक दिवस:- 1 मई (विश्व श्रम संगठन का मुख्यालय:- जेनेवा, 

ILO की स्थापना 1919 में वर्साय की संधि द्वारा हुई थी।

4.  WWW :- World Wide Web (अविष्कारक- टिम बर्नर्स-ली )

E-mail:- Electronic mail (अविष्कारक:-रे टॉमलिंसन)

5. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है? :- भारत में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। 

(शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को भारत में मनाया जाता है। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे. 

वैश्विक स्तर पर हर वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।)


No comments:

Post a Comment

आपका बहुत- बहुत धन्यवाद