महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी:- 105

 1. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन-सा है?:- सहारा मरुस्थल (अफ्रीका महाद्वीप)

सहारा मरुस्थल में पूर्वोत्तर दिशा से हरमट्टम हवाएं चलती हैं। ये गर्म एवं शुष्क होती हैं। गिनी के तटीय क्षेत्रों में ये हवाएं डॉक्टर वायु के नाम से प्रचलित हैं, क्योंकि ये इस क्षेत्र के निवासियों को आर्द्र मौसम से राहत दिलाती हैं।

भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल:- थार मरुस्थल (पश्चिमोत्तर भारत में)

2. पानीपत की तीन महत्वपूर्ण लड़ाईयां:- 

पहला युद्ध 1526 में, दूसरा 1556 में और तीसरा 1761 में हुआ था. 

पहला युद्ध:-21 अप्रैल, 1526 को इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच. इस युद्ध में बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया और मुगल साम्राज्य की स्थापना की. 

दूसरा युद्ध:-5 नवंबर, 1556 को अकबर और हेमू (हेमचंद्र) के बीच. अकबर ने हेमू को हराया और मुगल साम्राज्य को फिर से स्थापित किया. 

तीसरा युद्ध:-14 जनवरी, 1761 को मराठों और अहमद शाह अब्दाली के बीच. अब्दाली ने मराठों को हराया और मराठा साम्राज्य का विस्तार रोक दिया.

3. दाब का मात्रक:-पास्कल (फ्रांसीसी गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी ब्लेज़ पास्कल के नाम पर रखा गया है।)

अन्य मात्रक:- न्यूटन प्रति वर्ग मीटर (N/m²):- पास्कल का ही एक रूप, जो एक न्यूटन का बल प्रति वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर लगाया जाता है। 

बार (bar):-दाब का एक और मात्रक, जो 10⁵ पास्कल के बराबर होता है। 

4. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस:- 23 जून (अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना के स्मरण में मनाया जाता है, जो 23 जून 1894 को पेरिस में हुई थी।आईओसी का मुख्यालय लुसाने, स्विट्जरलैंड में है. इसकी स्थापना 23 जून 1894 को पियरे बैरन डी कुबेर्टिन द्वारा की गई थी.   पियरे बैरन डी कुबेर्टिन को आधुनिक ओलम्पिक खेलों का जनक माना जाता है।)

5. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई?:- 6 अप्रैल 1980, संस्थापक :- अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी आदि 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस:- 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए। संस्थापक:- ए.ओ.ह्यूम , प्रथम अध्यक्ष:- व्योमेश चंद्र बनर्जी 

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत- बहुत धन्यवाद