महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी :-102

 1. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ?:- 1972 

.जैविक विविधता अधिनियम 2002

.पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986

. वन संरक्षण अधिनियम 1980

2. "पोस्टआफिस" नाटक के लेखक कौन हैं?:- रविन्द्र नाथ टैगोर 

अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें:- गीतांजलि, गोरा, चोखेर बाली आदि 

1913 ई. में रबीन्द्रनाथ ठाकुर को उनकी काव्यरचना गीतांजलि के लिये साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं। वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं - भारत का राष्ट्र-गान 'जन गण मन' और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान 'आमार सोनार बांग्ला' - गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।

3. भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन -सा है?:- भारत रत्न (1954 ई में शुरू) 

भारत रत्न:- यह भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जो कला, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है. 

4. परम वीर चक्र:- यह भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है।

अशोक चक्र:- यह शांति काल में भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:- यह खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. 

5.  कमरे के ताप पर द्रव स्थिति में रहने वाली धातु का नाम बताइए:- पारा

कमरे के ताप पर द्रव स्थिति में रहने वाली अधातु:- ब्रोमीन 



No comments:

Post a Comment

आपका बहुत- बहुत धन्यवाद