महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी:- 111

 1. शहीद दिवस कब मनाया जाता है?:- 30 जनवरी (30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की गई थी।) एवं 23 मार्च (23 मार्च 1931 को शाम में करीब 7 बजकर 33 मिनट पर भगत सिंह तथा इनके दो साथियों सुखदेव व राजगुरु को अंग्रेजों ने फाँसी दी थी।)

2. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?:- 11 जुलाई ( विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाने वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। यह आयोजन 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा स्थापित किया गया था । यह 11 जुलाई 1987 को पांच बिलियन दिवस में सार्वजनिक हित से प्रेरित था, जिसकी अनुमानित तारीख जिस पर दुनिया की आबादी पांच अरब लोगों तक पहुंच गई थी।)

3. अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई?:- 1961 ई में ( अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। पुरस्कार स्वरूप पंद्रह लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।) 

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व राजीव गांधी खेल रत्न) भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1991-92 में हुई। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम खिलाड़ी शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद थे।

4. एनीमिया रोग किसकी कमी से होता है?:- हिमोग्लोबिन (रक्ताल्पता (Anemia) का साधारण मतलब रक्त (खून) की कमी है। यह लाल रक्त कोशिका में पाए जाने वाले एक पदार्थ (कण) रूधिर वर्णिका यानि हीमोग्लोबिन की संख्या में कमी आने से होती है। हीमोग्लोबिन पूरे शरीर मे ऑक्सीजन को प्रवाहित करता है और इसकी संख्या मे कमी आने से शरीर मे ऑक्सीजन की आपूर्ति मे भी कमी आती है जिसके कारण व्यक्ति थकान और कमजोरी महसूस कर सकता है। यदि व्यक्ति के रक्त में आयरन की कमी होती है तो हिमोग्लोबिन कम बनता है।

5. शरीर की कौन-सी ग्रंथि मास्टर ग्लैंड कहलाती है?:- पीयूष ग्रंथि ( मानव शरीर में पिट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary Gland) को मास्टर ग्रंथि कहा जाता है। यह मस्तिष्क के निचले हिस्से में स्थित होती है और शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करती है। पिट्यूटरी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह अन्य अंतःस्रावी ग्रंथियों को हार्मोन जारी करने या रोकने के लिए संकेत भेजती है। यह ग्रंथि शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करती है।)

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत- बहुत धन्यवाद