महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी:- 110

 1. 1942 ई में "भारत छोड़ो आंदोलन" का नारा क्या था?:- "करो या मरो" (14 जुलाई 1942 को वर्धा में कांग्रेस की कार्यसमिति ने ब्रिटिश भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया और इसकी सार्वजनिक घोषणा से पहले 1 अगस्त को प्रयागराज में तिलक दिवस मनाया गया।

8 अगस्त 1942 को, अखिल भारतीय कांग्रेस बॉम्बे के ग्वालिया टैंक मैदान में एकत्रित हुई और भारत छोड़ो आंदोलन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस दौरान गांधी जी ने "करो या मरो" का नारा दिया।

भारत छोड़ो आंदोलन को 'अगस्त क्रांति' के रूप में भी जाना जाता है। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान, अंग्रेजों द्वारा "ऑपरेशन जीरो अवर" शुरू किया गया था।

9 अगस्त 1942 को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

गांधीजी को पुणे के आगा खान पैलेस में रखा गया था, जबकि अन्य सदस्यों को अहमदनगर किले में रखा गया था। 

जवाहरलाल नेहरू को अहमदनगर किले में रखा गया था।

उसी समय, कांग्रेस को एक गैर-संवैधानिक निकाय घोषित किया गया था और इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

2. आर्य समाज की स्थापना किसने की और कब की थी?:- आर्य समाज. एक हिन्दू सुधार आंदोलन है जिसकी स्थापना 7 अप्रैल | 1875 को स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा बंबई में की गई थी। वे एक संन्यासी थे, उन्होंने वेदों को बढ़ावा दिया। इनका प्रसिद्ध नारा- "वेदों की ओर लौटो।"

3. भारत के किस मुख्य न्यायाधीश ने भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया?:- मोहम्मद हिदायतुल्लाह एकमात्र मुख्य न्यायाधीश थे जो देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति भी बने थे।

देश के तीसरे राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन की अचानक मौत के बाद वे कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।

तत्कालीन उपराष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने भी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

हिदायतुल्लाह 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे।

वह भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश थे।

4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?:- 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत के गवर्नर जनरल लार्ड डफरिन थे। कांग्रेस के संस्थापक ए.ओ. ह्यूम को माना जाता है। कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई।

5. पत्तियों का हरा रंग निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण होता है?:- क्लोरोफिल (पर्णहरित) के कारण । क्लोरोफिल पौधों की पत्तियों को हरा रंग देता है। क्लोरोफिल एक जटिल कार्बनिक अणु है जिसमें एक मैग्नीशियम आयन (Mg) केंद्र में होता है। ।  

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत- बहुत धन्यवाद