1. अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय कौन हैं?:- कैप्टन शुभांशु शुक्ला (अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय 1984 ई में राकेश शर्मा थे। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। ये जून 2025 में अंतरिक्ष में गए।)
2. पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद हेतु न्यूनतम उम्र सीमा कितनी होती है?:- 21 साल (पंचायती राज व्यवस्था में सभी पदों पर चुनाव हेतु न्यूनतम आयु सीमा 21 साल है।)
3. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor's Day) कब मनाया जाता है?:- 1 जुलाई को (डॉ. बिधान चंद्र रॉय एक प्रतिष्ठित चिकित्सक थे और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस घोषित किया.)
4. भारत में वस्तु एवं सेवा कर (Goods and service tax) कब लागू किया गया?:- 1 जुलाई 2017 ( Goods and Services Tax भारत में 1 जुलाई 2017 से लागू एक महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था है जिसे सरकार व कई अर्थशास्त्रियों द्वारा इसे स्वतंत्रता के पश्चात् सबसे बड़ा आर्थिक सुधार बताया है। इसके लागू होने से केन्द्र सरकार एवम् विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा भिन्न -भिन्न दरों पर लगाए जा रहे विभिन्न करों को हटाकर पूरे देश के लिए एक ही अप्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू हो गयी है।)
5. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?:- 29 जून (वर्ष 2007 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया, राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 29 जून को प्रशांत चंद्र महालनोबिस को सम्मानित करने और नीति-निर्माण, विकास तथा शासन में सांख्यिकी की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जाता है। PC महालनोबिस (1893-1972) एक प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद् थे, उनका जन्म कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुआ था। द्वितीय पंचवर्षीय योजना में इनके सुझाए महालनोबिस मॉडल के माध्यम से भारी उद्योगों पर विशेष ज़ोर दिया।)
No comments:
Post a Comment
आपका बहुत- बहुत धन्यवाद