1. भारत के उत्तरी हिस्से में कौन -सी पर्वत श्रेणी स्थिति है?:- हिमालय
हिमालय:- विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी ( सबसे ऊंची चोटी:- एवरेस्ट)
विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रेणी:- एण्डीज (दक्षिण अमेरिका)
2. हमारा सौरमंडल किस आकाशगंगा में स्थित है?:- मिल्की वे ( हमारा सौर मंडल मिल्की वे नामक आकाशगंगा में स्थित है. मिल्की वे एक विशाल सर्पिल आकाशगंगा है, जो तारों, गैस और धूल का एक संग्रह है. )
हमारी आकाशगंगा, मिल्की वे (Milky Way) के सबसे पास की आकाशगंगा एंड्रोमेडा गैलेक्सी (Andromeda Galaxy) है। यह मिल्की वे से लगभग 2.5 मिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है.
3. प्राचीन भारतीय साहित्य मुख्यतः किस भाषा में लिखा गया है?:- संस्कृत
प्राचीन बौद्ध साहित्य की भाषा:- पालि भाषा
प्राचीन जैन साहित्य (आगम) की भाषा:- प्राकृत भाषा
4. "My Experiment with truth" पुस्तक के लेखक:- महात्मा गांधी
सत्य के प्रयोग (My Experiment with truth) महात्मा गांधी की आत्मकथा है। यह आत्मकथा उन्होने गुजराती भाषा में लिखी थी। उन्होंने इसे अपने साप्ताहिक नवजीवन में धारावाहिक रूप में प्रकाशित किया। आत्मकथा फरवरी 1929 में पूरी हुई।
5. भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद हैं?:- 395
भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में विभाजन के बाद 299 सदस्य थे जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे। भारत का संविधान, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था.
संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं।
No comments:
Post a Comment
आपका बहुत- बहुत धन्यवाद