महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी:- 107

 1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां स्थित है?:- भोपाल (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (आईजीआरएमएस) भोपाल में स्थित है. यह श्यामला पहाड़ियों पर लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. संग्रहालय को भारत के विविध समुदायों और जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संरक्षित और प्रदर्शित करने के लिए समर्पित किया गया है. )


2. "डिस्कवरी ऑफ इंडिया" के लेखक कौन थे?:- जवाहरलाल नेहरू (भारत की खोज (अंग्रेज़ीDiscovery of India) की रचना 1944 में अप्रैल-सितंबर के बीच अहमदनगर की जेल में जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी।)

3. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की?:- 1897 में स्वामी विवेकानंद ने 

(स्वामी विवेकानंद:- जन्म: 12 जनवरी, 1863; जन्म स्थान: कलकत्ता

मूल नाम:- नरेंद्रनाथ दत्त

स्वामी विवेकानंद के गुरु:- रामकृष्ण परमहंस

स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद को कब संबोधित किया?:- 11 सितंबर, 1893

4. प्रायद्वीपिय भारत की सबसे लंबी नदी:- गोदावरी 

(इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। यह महाराष्ट्र में नासिक ज़िले से निकलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा। यह महाराष्ट, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से बहते हुए राजमंड्री नगर के समीप बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है।)

5. ब्लड ग्रुप की खोज किसने की?:-  कार्ल लैंडस्टीनर ने 1901 में । रक्त समूह चार प्रकार के होते हैं। वे A, B, O और AB प्रकार हैं। रक्त समूह O को सार्वभौमिक दाता माना जाता है।रक्त समूह AB को सार्वभौमिक प्राप्तकर्ता कहा जाता है। 

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत- बहुत धन्यवाद