महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी:- 114

  1. निम्न में से कौन-सा नवीकरणीय संसाधन नहीं है?

A. वन  

B. जल

C. चांदी  

D. सौर ऊर्जा

(उत्तर C, नवीकरणीय संसाधन वे कहलाते हैं जिन्हें भौतिक, रासायनिक या यांत्रिक प्रक्रियाओं द्वारा पुनः उत्पन्न किया जा सकता है । जैसे-वन, जल, पवन ऊर्जा आदि। जबकि अनवीकरणीय संसाधनों का विकास एक लंबे भू-वैज्ञानिक अंतराल में होता है। जैसे:- खनिज, जीवाश्म ईंधन)



2. किसी भी देश का "अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र" उसकी तट रेखा से कितनी किलोमीटर की दूरी तक होता है?:-  200 किमी , 

किसी देश की तट रेखा से 12 समुद्री मील (19.2 किमी) तक का महासागरीय क्षेत्र उस देश की संपदा है लेकिन तट रेखा से 200 किमी तक का क्षेत्र उस देश का अनन्य आर्थिक क्षेत्र कहलाता है । इस क्षेत्र में पाये जाने वाले संसाधनों का उपयोग उस देश के द्वारा अंतराष्ट्रीय नियमों के अधीन करना होता है ।)



3.सतत पोषणीय विकास का सही अर्थ है:-

A. बच्चे के खाने में उपयुक्त पोषक तत्व होने चाहिए ।

B. विकास पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हो ताकि आने वाली पीढ़ियाें के लिए संसाधन बने रहें।

C. संसाधनों का प्रयोग बंद कर देना चाहिए ताकि उनका सतत विकास हो सके।

D. इनमें से कोई नहीं

(उत्तर B)



4. प्रथम पृथ्वी सम्मेलन कब और कहां हुआ?

A. 1987 मॉन्ट्रियल

B. 1992 रियो डी जेनेरो

C. 2002 जोहांसबर्ग

D. इनमें से कोई नहीं

(उत्तर B, 1992 ई. में ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरो में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक आर्थिक विकास की समस्याओं का हल ढूंढने के लिए प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन आयोजित किया गया।)


5.एजेंडा-21 क्या है?

A. आतंकवाद से निपटने के लिए 21 सूत्रीय कार्य योजना

B. सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 21 सूत्रीय कार्य योजना

C. खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास

D. व्यापार बढ़ाने के लिए किए गए वैश्विक प्रयास

(उत्तर B, प्रथम पृथ्वी सम्मेलन 1992 में एजेंडा 21 तैयार किया गया। यह एक कार्यसूची है जिसका उद्देश्य समान हितों, पारस्परिक आवश्यकताओं एवं सम्मिलित जिम्मेदारियों के अनुसार विश्व सहयोग के द्वारा पर्यावरणीय क्षति, गरीबी और रोगों से निपटना है।)

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत- बहुत धन्यवाद