महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी -115

 

1. अफ्रीका की कौन सी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है:- लिम्पोपो नदी
 ( अफ्रीका की लिंपोपो नदी मकर रेखा को अपने घुमाव क्षेत्र के कारण दो बार काटती है, इसी तरह कांगो नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है।)


2. श्रीहरिकोटा द्वीप किस झील के निकट स्थित है:- पुलिकट झील
( दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित श्रीहरिकोटा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन के लिए प्रसिद्ध है। पुलिकट झील के पश्चिमी तट पर स्थित इस केंद्र का नाम सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र कर दिया गया है।)


3. भारत में कृषि को वित्त देने वाली शीर्ष संस्था कौन सी है:- नाबार्ड
( ग्रामीण विकास की बढ़ती हुई आवश्यकता के कारण सरकार ने महसूस किया कि अधिक बड़े केंद्रीय संगठन की आवश्यकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 12 जुलाई 1982 को संसद के एक अधिनियम के अंतर्गत नाबार्ड की स्थापना की गई। यह कृषि साख व्यवस्था में सर्वोच्च वित्तीय संस्था है।)


4. पेड़ की आयु का पता कैसे लगाया जा सकता है:- उसकी तने पर वलयों की संख्या की गणना करके।
( पेड़ की आयु का पता उसके धड़ पर वलयों की संख्या की गणना करके की जाती है। वर्षा ऋतु में पेड़ की वृद्धि तेजी से होती है परंतु शरद काल में मंद हो जाती है। मौसम की नियमित क्रमांगता से वलयों की रचना होती रहती है। अतः यह पेड़ की आयु के आकलन में उपयोगी होते हैं।)


5. कौन सी जनजाति दीपावली को शोक का त्योहार मनाती है:- थारू
(यह जनजाति मुख्यतः उत्तराखंड में निवास करती है।)

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत- बहुत धन्यवाद