1. सार्क की स्थापना कब हुई?:- 1985 ई में (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) की स्थापना 8 दिसंबर 1985 को हुई थी। एसोसिएशन का सचिवालय 17 जनवरी 1987 को काठमांडू, नेपाल में स्थापित किया गया था। SAARC के आठ सदस्य देश हैं:- (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका)
2. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन सी है?:- यकृत ( लीवर) यकृत मानव शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि है।
यह हेपेटोसाइट्स नामक विशेष कोशिकाओं से बनी होती है।
यह मानव शरीर में पेट के दाईं ओर स्थित होती है।
यकृत के अध्ययन को हिपेटोलॉजी कहा जाता है।
यह वह अंग है जो विटामिन A की एक बड़ी मात्रा को संग्रहीत करता है।
अमोनिया और यूरिया का उत्पादन यकृत में होता है।
हेपेटाइटिस एक विषाणुजनित बीमारी है जो यकृत को प्रभावित करती है।
पीलिया बीमारी में भी लीवर प्रभावित होता है।
3. भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन सा है?:- इंदिरा प्वाइंट ( देश का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट (निकोबार द्वीप समूह) है जो 6°4' उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।
इंदिरा प्वाइंट ग्रेट निकोबार द्वीप पर कैंपबेल बे में स्थित है।
भारत में सबसे दक्षिणी बिंदु और सुमात्रा, इंडोनेशिया से लगभग 150 किमी दूर है।
इसे पहले पाइग्मेलियन प्वाइंट और पार्सन्स प्वाइंट के नाम से जाना जाता था।)
4. ताजमहल किस वर्ष बनकर पूर्ण हुआ था?:- 1648 ई (ताजमहल के निर्माण का श्रेय मुगल सम्राट शाहजहाँ को जाता है जिन्होंने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में इस मकबरे का निर्माण करवाया था।
ताजमहल का निर्माण 1632 ई. में शुरू हुआ और आगरा में 1648 ई. के अंत में पूरा हुआ।
ताजमहल के डिजाइनर उस्ताद अहमद लाहौरी थे।)
5. सूर्य पर सबसे अधिक मात्रा में कौन -सी गैस होती है?:- हाइड्रोजन (सूर्य मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बना है। लगभग 71% सूर्य का द्रव्यमान हाइड्रोजन है, और 27% हीलियम है। शेष 2% अन्य तत्वों से बना है। हाइड्रोजन के द्वारा ही नाभिकीय संलयन की प्रक्रिया से सूर्य चमकता है।)
No comments:
Post a Comment
आपका बहुत- बहुत धन्यवाद