महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-118

  1. सबसे हल्की धातु कौन-सी है?:- लिथियम (Li) 

लिथियम सबसे मुलायम धातुओं में है।

पारा एक अद्वितीय धातु है क्योंकि यह कमरे के तापमान पर तरल अवस्था में रहता है। 

ब्रोमाइन कमरे के तापमान पर एक तरल है, लेकिन यह एक धातु नहीं है; यह एक हैलोजन है।


2. शुद्ध सोना कितना कैरेट होता है?:- 24 कैरेट 

24 कैरेट सोना 100% शुद्ध होता है, इसलिए इसमें कोई दूसरी धातु नहीं मिलाई जाती है और न ही इसमें कोई मिलावट होती है। बाजार में 24 कैरेट सोने की 99.9 फीसदी शुद्धता मानी जाती है।

सोना एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला रासायनिक यौगिक है जिसकी परमाणु संख्या 79 है। आवर्त सारणी पर सोने का प्रतीक Au है, जिसका प्रयोग इसके लैटिन नाम ऑरम के कारण किया गया था।


3. किस गवर्नर जनरल को 'भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता' कहा जाता है?:- लॉर्ड मेटकाफ 

भारत में रेलवे का जनक:- लार्ड डलहौजी 

भारत में सिविल सेवा परीक्षा का जनक:- लार्ड कार्नवालिस 


4. मानव विकास सूचकांक’ (HDI) जारी करने वाली संस्था कौन सी है?:- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

मानव विकास सूचकांक का विकास पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब -उल-हक द्वारा किया गया। इसमें तीन आयाम शामिल किए जाते हैं:- जीवन प्रत्याशा सूचकांक (LEI), शिक्षा सूचकांक (ईआई), आय सूचकांक


5. किस अधिनियम को भारत में “भारतीय संविधान का मैग्नाकार्टा” कहा जाता है?:- भारत सरकार अधिनियम 1935 

इसने देश में द्वैध शासन की व्यवस्था को समाप्त कर दिया और देश में प्रांतीय स्वायत्तता के युग की शुरुआत की।


No comments:

Post a Comment

आपका बहुत- बहुत धन्यवाद